फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने तोड़ी मूर्तियां

Sat, 06 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शहर के अजीत नगर मोहल्ले में स्थित राम-जानकी मंदिर के बगल शिवमंदिर की मूर्तियां शुक्रवार को अराजकतत्वों ने खंडित कर दी। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


अराजकतत्वों ने राम जानकी मंदिर के समीप पीपल पेड़ के नीचे स्थित शिव मंदिर की मूर्तियां खंडित कर दी। शिवलिंग व हनुमानजी की टूटी हुई मूर्तियों व मंदिर से नंदी की मूर्ति को गायब देख सुबह पूजन के लिए पहुंचे लोग आक्रोशित हो गए। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। मूर्तियों के तोड़े जाने से नाराज लोगों ने इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। उसके बाद पुलिस-प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे।

घंटों चले हंगामे  के बाद सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। साथ ही कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन मास में भावनाओं को ठेस पहुंचने के लिए ऐसा कार्य किया गया। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा कि इसके पहले भी कई बार मंदिर से दान पेटिका भी चोरी की जा चुकी है। आक्रोशित लोगों ने जिला प्रशासन से मामले में कार्रव्राई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें