बृहस्पतिवार को सई नदी में एक किशोर का शव मिलने से खलबली मच गई। उसे धोती में बांधकर फेंका गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके सिर और पीठ पर चोट के निशान थे। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
संागीपुर थाना क्षेत्र के बरेंद गांव के पास सई नदी में गुरुवार दोपहर धोती से बंधा हुआ एक शव मछली पकड़ने वालों ने देखा। उन्होंने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी तो आसपास के गांव पूरे गोसाई, बरेंद्र, तारापुर व थरिया के तमाम लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची सांगीपुर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। किशोर की उम्र 13, 14 साल के आसपास है। उसके सिर के पिछले हिस्से व पीठ पर गंभीर चोट के निशान थे। एसओ एमपी तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।