फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप पलटी, दर्जन भर से अधिक घायल

Thu, 23 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इससे उसमें सवार दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबागंज के पास स्थित रामनगर चौरंग निवासी गयादीन तिवारी (68) गुरुवार को अपने परिवार के साथ बाबा घुइसरनाथ धाम में बच्चे का मुंडन कराने आए थे। सुबह लगभग ग्यारह बजे लौटते समय समय जीप जैसे ही सांगीपुर थाना क्षेत्र के नौबस्ता मोड़ के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर पलट गई।

 जीप के चारों चक्के ऊपर हो गए। उसमें सवार लोग दब गए। हादसे से चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह जीप के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी लालगंज भेज दिया। दुर्घटना में गयादीन की पत्नी मालती (65), बेटी गुड्डी (42), रेखा (40), सुनीता (38), अनीता (35), ममता (32), बहन कुमारा (60), नातिन प्रज्ञा (4), श्रेयशी (3) के अलावा बबली (35), पूजा (18), संतोष (15) आदि को चोटें आईं। सीएचसी के डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल गयादीन, रेखा और प्रज्ञा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें