फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़वारा का सीआरआई कप पर कब्जा

Mon, 19 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वारा। क्षेत्र के शीतला प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मैदान में सीआरआई क्रिकेट कप प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। इस दौरान दर्शकों ने ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


कॉलेज में चार दिन से सीआरआई क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। शनिवार को फाइनल मैच गड़वारा और बदलापुर के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गड़वारा टीम ने 6 विकेट पर 12 ओवरों में 134 रन बनाए। इसके जवाब में बदलापुर की टीम ने 12 ओवरों में 110 रन बनाकर हार गई। इसके पूर्व पहला सेमीफाइनल मैच बदलापुर व भारत स्पोर्टिंग क्लब  के बीच खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल गड़वारा व चांदा के बीच खेला गया। अंत में फाइनल में पहुंची गड़वारा और बदलापुर की टीमों में भिड़ंत हुई।

 इसमें गड़वारा टीम के खिलाड़ियों ने बाजी मारकर कप पर कब्जा जमा लिया।  मैदान दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मैन आफ द सीरीज श्रीरण सिंह को राकेश सोमवंशी द्वारा वाशिंग मशीन दी गई। सरस्वती लघु बालिका जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक सत्येंद्र सिंह द्वारा विजेता टीम को 51 हजार व उपविजेता टीम को 31 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया।  कार्यक्रम का आयोजन रवि शुक्ल और नवीन सिंह ने किया। मैच में कमेंट्री गौरीशंकर ने की। इस दौरान राजेश सिंह, पप्पू सिंह, राजेंद्र सिंह, लालजी त्रिपाठी, बंटी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें