फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति की बाइक कार से भिड़ी, तीन घायल

विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

 बच्ची की दवा कराने के बाद घर जा रहे दंपति की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार गड्ढे में चली गई। दुर्घटना में दंपति और उनकी बेटी घायल हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, कार चालक भाग निकला।

विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बवलिया हिरई का पुरवा गांव निवासी मुकेश पुत्र मणिचंद्र अपनी पत्नी सरिता के साथ दो वर्षीय बेटी अर्पिता की दवा के लिए शनिवार को कुंडा सीएचसी आया था। दवा कराने के बाद वह घर लौट रहा था। कोतवाली के खेमीपुर पुल के पास उसकी बाइक में सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मारते हुए गड्ढे में चली गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें