जाने किसे मिला कितना मत
नाम दल मिले मत
प्रेमलता सिंह भाजपा 17733
मुहिब्बुल एआईएमआईएम 1414
राजकुमार सिंह सपा 10257
मौ. तौसीन रजा असपा कांशीराम 234
जाहिद निर्दल 18
रवि गुप्ता निर्दल 4354
रवींद्र कुमार निर्दल 121
हरिशचंद्र पटेल निर्दल 1294
हिमायत उल्ला निर्दल 408
नोटा 95
निरस्त मतों की संख्या 817
नोटा से भी कम मिला वोट
नगर पालिका चेयरमैन के उपचुनाव में 95 मतदाताओं ने नोटा पसंद किया। इससे भी कम मोहम्मद जाहिद को मिला। उन्हें केवल 18 मत मिले। हालांकि उन्होंने प्रचार के दौरान अपना समर्थन एआईएमआईएम प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया था।
पहले राउंड से बनाई बढ़त अंतिम राउंड की गिनती तक रही बरकरार
नपा चेयरमैन उपचुनाव में पहले राउंड से ही भाजपा की प्रेमलता सिंह ने बढ़त बनाई , जो पांचवें राउंड तक जारी रही। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी राजकुमार को 1206 मतों से पीछे छोड़ा। दूसरे चक्र में 1577, तीसरे में 1757, चौथे में 1565 और पांचवें राउंड में 1358 मतों से भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के राजकुमार सिंह राय साहब से से आगे रहीं।
पोस्टल बैलेट में भी पढ़े लिखे दो लोगों ने नोटा पर लगाई मुहर
पोस्टल बैलेट के मतदान में भी दो कर्मचारियों ने नोटा पर मुहर लगाई। भाजपा प्रत्याशी को 16, सपा को 13, एआईएमआईएम को 1, रवि गुप्ता को 1, हरीशचंद्र पटेल को 3 मत मिला। कुल 36 पोस्टल बैलेट पर कर्मचारियों ने मतदान किया था।