फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 26 दिन परिषदीय और 40 दिन बंद रहेगें माध्यमिक विद्यालय

Sat, 13 May 2023 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

20 मई से जिले के परिषदीय विद्यालयों में 26 दिन और माध्यमिक विद्यालयों में 40 दिन का अवकाश होगा। परिषदीय स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा, जबकि माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। प्राइमरी और मिडिल स्कूल 16 जून को खुलेंगे और इंटर कॉलेज एक जुलाई से।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में चालू शिक्षा सत्र में 21 मई से स्कूलों में छुट्टियां होती थी और फिर एक जुलाई से स्कूलों का संचालन शुरू होता था, मगर इस बार सर्दियों में छुट्टियां 25 दिन की कर दी गई थीं। इसलिए परिषदीय स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां एक पखवाड़े कम कर दी गई हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूल गर्मियों में 26 दिन बंद रहेंगे। शासन ने स्कूल का समय भी निर्धारित कर दिया है। एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर तक स्कूल खुलने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। वहीं, एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से तीन बजे तक विद्यालय में पठन-पाठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के माध्यमिक स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक अवकाश रहेगा। एक जुलाई से नए सत्र का शुभारंभ होगा। - डॉ. ओपी राय, डीआईओएस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें