फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में केबिल तक नहीं जोड़ सका दूरसंचार विभाग

Wed, 17 Apr 2019 11:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
bsnl broadband
विज्ञापन
नाला के निर्माण के दौरान एक जगह कटी ओएफसी केबिल तीन दिन बाद भी दूरसंचार विभाग नहीं जोड़ सका। केबिल कट जाने से हजारों मोबाइल व टेलीफोन शोपीस बन गए हैं। ब्राडबैंड भी फेल होने से इंटरनेट सेवा भी ठप हो गई है। बीएसएनएल के अफसरों व कर्मचारियों की लापरवाही से लोग हलाकान हैं और विभाग को लाखों के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


लालगंज के समीप रोड पर नाले के निर्माण के चलते सोमवार को ओएफसी केबिल कट जाने से रामपुर बावली दूरसंचार केंद्र ठप हो गया है। केबिल कटने से इस केंद्र के अंतर्गत आने वाले हजारों बीएसएनएल मोबाइल व टेलीफोन शोपीस बन गए हैं। ब्राडबैंड सेवा ठप होने से इलाके  के कई गांवों व कस्बों में इंटरनेट सेवा ठप हो गई। खराबी के चलते हलाकान उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत कर केबिल जोड़वाने का प्रबंध करने की मांग की।

लेकिन विभागीय अफसरों व कर्मचारियों की लापरवाही से तीन दिन बाद बुधवार को भी केबिल नहीं जुड़ सकी। महज एक जगह पर कटी ओएफसी केबिल जोड़ने में दूरसंचार विभाग बहत्तर घंटे बाद भी कामयाब नहीं हो सका। समस्या के चलते टेलीफोन एक्सचेंज काम नहीं कर रहा है। जिससे बेसिक टेलीफोन के साथ ही हजारों बीएसएनएल सिम धारक मोबाइल शोपीस बन गए हैं।
विज्ञापन


ब्राडबैंड सेवा भी ठप है जिससे इंटरनेट नहीं चल रहा है। केबिल नहीं जुड़ने से दूरसंचार विभाग को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ा है। लेकिन इसके बाद भी विभागीय अफसरों व कर्मचारियों की कुंभकर्णी नींद टूट नहीं सकी। जिसके चलते उपभोक्ताओं को हलाकान होना पड़ रहा है। खराबी कब तक दुरुस्त होगी इस बारे में अफसर साफ बताने में आना कानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें