फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: शहर से नरिसंगगढ़ तक सात हजार लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग 

Mon, 06 Apr 2020 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
रानीगंज के नरसिंहगढ़ में ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य विभाग के लोग। - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उन इलाकों में आंशिक कर्फ्यू लगाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर टू डोर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। अब तक सात हजार लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग जांच हो चुकी है। दूसरे दिन भी दवाओं का छिड़काव होता रहा। नगर पालिका के कर्मचारियों ने जामा मस्जिद को पूरी तरह सैनिटाइज किया। 
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में तब्लीगी जमात के 15 सदस्य रुके मिले थे। सभी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज से आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी की जांच कराई। इसमे ंतीन सदस्य कोरोना पाजिटिव निकले। इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया।

आननफानन में कोरोना संक्रमित लोगों के घूमने वाले स्थानों को सील कर दिया गया। जमात में शामिल सदस्य सिप्तैन रोड स्थित जामा मस्जिद आकर रुके थे। इसलिए शहर के कई मोहल्लों पर भी संक्रमण का खतरा मंडराता देख पुलिस प्रशासन ने बैरीकेडिंग लगाकर सील कर दिया। वहीं नरसिंहगढ़ के साथ ही पांच गांवों में भी आने-जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन


रविवार को दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के घरों पर दस्तक देती रहीं। हर किसी से परिवार के बारे में जानकारी लेने के बाद लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती रही। शहर व नरसिंहगढ़ समेत अन्य गांवों को मिलाकर दूसरे दिन सात हजार लोगों की जांच की गई।

केमिकल व ब्लीचिंग का छिड़काव लगातार हो रहा है। सफाईकर्मचारियों की टीम लगाकर बस्ती व पुरवों को सैनिटाइज किया जा रहा है। दूसरे दिन जामा मस्जिद पूरी तरह से सैनिटाइज कर दी गई। नगर पालिका की टीम शनिवार से ही जामा मस्जिद व आसपास के इलाकों का सैनिटाइज करने में जुटी हुई है। धर्मशाला वार्ड, बेगमवार्ड में भी सफाईकर्मी नालियों व लोगों के घरों पर छिड़काव करते रहे।

पहले सेल्फी, फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुरू की जांच

मानधाता के भिखनापुर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों में जांच करने पहुंची थी। यहां कुछ लोगों से स्वास्थ्यकर्मियों का विवाद हो गया। वे लोग टीम को मारने के लिए दौड़ा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभद्रता करने वालों को जमकर लठियाया।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ जांच करने पहुंची। गांव में पहुंचने के बाद पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सेल्फी ली। इसके बाद घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते रहे। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें