सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने मंगलवार को सुबह सवा दस बजे सदर तहसील स्थित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण में डीआईओएस सर्वदानंद के गायब मिलने पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीआईओएस की ड्यूटी सुबह छह से दोपहर दो बजे तक लगी हुई है। मगर कंट्रोलरुम के अफसरों ने बताया कि प्राय: वह गायब रहते हैं।
मंगलवार को सीडीओ डॉ. अमितपाल शर्मा ने संत अंथोनी इंटरकालेज पहुंचकर क्वारंटीन लोगों की जानकारी ली। सीने में दर्द होने के कारण परेशान मनोज सिंह से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से क्वारंटीन लोगों के नाश्ता और खाने में किसी प्रकार की कोई समस्या न होने के लिए कहा। सीडीओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरसिंहगढ़ पहुंचे और डा. पंकज श्रीवास्तव से मिलकर पूरे मामले की जानकारी हासिल की।
डाक्टर ने बताया कि 12 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। उनकी नियमित रूप से देखभाल हो रही है। डाक्टर द्वारा एन-95 मास्क और पीपीई किट उपलब्ध कराने की मांग करने पर सीएमओ से अविलंब उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।