फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: घर के अंदर सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे 25 लोगों पर केस दर्ज

Fri, 10 Apr 2020 11:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
symbolic photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लॉकडाउन के बावजूद इलाके के एक गांव में शुक्रवार को घर के भीतर इकट्ठे होकर कई लोग सामूहिक नमाज पढ़ते मिले। मामले में पुलिस ने 13 नामजद समेत 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक धनंजय सिंह शुक्रवार को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए बाबूगंज डीहमेहंदी गांव गए थे। वह गांव में लोगों से मिलकर बेवजह बाहर नहीं निकलने की अपील कर रहे थे। इस बीच उन्हें पता चला कि गांव निवासी मेराज के घर में 25 से भी अधिक लोग सामूहिक नमाज के लिए जुटे हैं।

इस पर पुलिस ने मेराज के घर पर दबिश दी। इस दौरान वहां लोग सामूहिक रूप से नमाज पढ़ते मिले। पुलिस को देखते ही घर के भीतर मौजूद लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मामले में दरोगा धनंजय सिंह की तहरीर पर नसीम, वसीम, शमीम, जुबेर, सादाब समेत 13 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद फरार अज्ञात लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। लालगंज एसओ ने बताया कि लॉकडाउन में रोक के बावजूद सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने के लिए जुटे सभी लोगों को जेल भेजा जाएगा।

नमाज पढ़ने जा रहे पांच लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के बरई दक्षिण पट्टी गांव में कुछ लोग इकट्ठे होकर नमाज पढ़ने जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मिस्बाहुल हसन पुत्र मेंहदी हसन, मुमताज पुत्र मुश्ताक अहमद, इमरान पुत्र मकसूद अहमद, मो. हसनैन पुत्र मेराज, मो. सिप्तैन पुत्र मो .मेराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें