भुपियामऊ के सरोजनी इंटर कॉलेज में कोटा से आने वाले प्रतियोगी छात्राें को रोकने के लिए व्यवस्था करते प्रशासन के लोग।
- फोटो : pratapgarh
कोटा में फंसे लगभग 40 छात्रों को लेकर लौट रही बस को भुपियामऊ कोहड़ा स्थित सरोजनी इंटर कॉलेज के पास रोक लिया जाएगा। यहां पर छात्र व छात्राओं के रहने और खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है।
राजस्थान के कोटा में लॉकडाउन के चलते फंसे प्रतियोगी छात्र घर लौट रहे हैं। शासन की ओर से इनको घर लाने के लिए बस भेजी गई थी। करीब 40 छात्र प्रतापगढ़ आ रहे हैं। सभी को भुपियामऊ स्थित सरोजनी इंटर कालेज में क्वारंटीन किया जाएगा।
इनके ठहरने और खाना की व्यवस्था डीएम रुपेश कुमार ने कराने के लिए आदेश दिया है। सभी कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू करवा दिया गया है। छात्र व छात्राओं के आराम करने के लिए टेंट हाउस से चारपाई और गद्दा भी मंगवाया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से खाना तैयार कराया जा रहा है। प्रिंसिपल राजेश भट्ट ने बताया कि लगभग 40 की संख्या में छात्र देर रात विद्यालय पहुंचेंगे। उनमें 8 छात्राएं भी हैं। जिनके रुकने की व्यवस्था की जा रही है।