फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण कराएं मतदान : मंडलायुक्त

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में बोलते मंडलायुक्त आशिफ जुवैर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सदर विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त और डीआईसी ने पुलिस और प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर शिकंजा कसने अधिकाधिक लोगों को पाबंद करने के साथ ही असलहों को जमा कराने को कहा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में लगे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर कहा कि अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है, तो जिम्मेदारी तय करके कार्रवाही की जाएगी।
शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सई कांप्लेक्स में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर मंडलायुक्त आशीष गोयल ने कहा कि मतदान कार्मिकों को सिर्फ प्रशिक्षण ही न दिया जाय, बल्कि उनकी परीक्षा भी ली जाय। इससे यह जानकारी होगी कि उन्हें ईवीएम और वीवीपैट की कितनी जानकारी है।
मंडलायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अफसर आपस में समन्वय स्थापित कर विधानसभा उप चुनाव बेहतर ढंग से कराएं। आदर्श आचार संहिता का शत् -प्रतिशत अनुपालन कराने की बात कहते हुए कहा कि प्रत्याशियों की ओर से जो शिकायतें आती हैं, उस पर फौरन अमल किया जाए।
विज्ञापन

डीआईजी कबींद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अफसरों से साफ कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी अराजकता फैलाता है, तो सीधे थानेदारों को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीएम मार्कण्डेय शाही, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम शत्रोहन वैश्य, सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें