फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावेदारों के बीच विवाद, पुलिस ने लाठियां पटककर बवालियों को भगाया

विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन

डेरवा। विकासखंड बिहार के ग्राम पंचायत सबलगढ़ डेरवा में कोटा चयन के लिए बुलाई गई दुबारा बैठक भी  स्थगित हो गई। दावेदारों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने के लिए पुलिस को लाठी पटकनी पड़ी। जिसके बाद बवाली वहां से भाग निकले। इसे लेकर गांव में गहमा-गहमी का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन



सबलगढ़ गांव में राशन की दुुकान को लेकर पहले 26 नवंबर को कोटेदार के चयन के लिए बैठक बुलाई गई थी। कोरम पूरा न होने के चलते बैठक स्थगित कर  दी गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को दुबंारा बैाक बुलाई गई। जिसमे कोटे के दावेदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायइन्द्रावत में एकत्र हुए। मौके पर एसओ जेठवारा संजय पांडेय भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सुबह से गहमा-गहमी के बीच लोग चुनाव अधिकारी  बनाए गए जिला बचत अधिकारी विजय कुमार का इंतजार करते रहे।


इस दौरान दावेदारों में विवाद होने लगा। जो बवाल का रूप लेता। इससे पहले ही जेठवारा पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को शांत कराया। दोपहर बाद जिला बचत अधिकारी विजय कुमार कोटा चयन कराने के लिए पहुंचे। पुराने प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा कि इस प्रस्ताव  में लिखा गया था कि 15 दिन बाद चुनाव की तारीख ली जाएगी और 15 दिन पहले मुनादी कराई जाएगी। बावजूद इसके यह तिथि 15 दिन के पहले आ गई। इसलिए चुनाव करा पाना संभव नहीं है। ऐसे में चुनाव स्थगित कर दिया गया। इससे लोग आक्रोशित हो उठे। यह देख चुनाव अधिकारी ने कहा कि 15 दिन बाद ही चुनाव होगा।
विज्ञापन


भूमि के विवाद में मारपीट
बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के टेड़ा सरैया निवासी चंद्रजीत यादव पुत्र रामसेवक का बड़े भाई रणजीत यादव से संपत्ति में बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार की शाम दोनों के बीच  मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से चंद्रजीत, दूसरे पक्ष से प्रवीण घायल हो गया। चंद्रजीत की तहरीर पर पुलिस ने रणजीत व उसके बेटे के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें