फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: कंट्रोलरूम फेल, संकलन केंद्रों पर बदइंतजामी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केेंद्रों पर जितनी सख्ती बरती जा रही है उससे अधिक संकलन कें द्रों और परीक्षा कंट्रोल रूम में लापरवाही। जिले में बनाए गए पांच संकलन केंद्रों पर रात 10 बजे तक उत्तर पुस्तिकाओं की गणना नहीं हो पा रही है। हेरफेर के चक्कर में कर्मचारी अपने दायित्वों को लेकर लापरवाह बने हैं। वहीं कंट्रोलरूम में अव्यवस्था बरकरार है। तैनात कर्मचारी कार्यालय से बाहर मौज काट रहे हैं।  
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा 7 फरवरी से चल रही है। जिले में कुल 210 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा उत्तरपुस्तिकाओं को संकलित करने के लिए तहसीलवार चार उपसंकलन केंद्र बनाए गए हैं। पट्टी में रामराज इंटर कालेज, रानीगंज में स्वामी करपात्री इंटर कालेज, कुंडा में तुलसी इंटर कालेज जबकि सदर में मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है। विभागीय निर्देशों के अनुसार परीक्षा समाप्ति के दो घंटे भीतर संकलन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित करने का निर्देश है, ताकि विभाग को समय से सूचना अपडेट की जा सके। परीक्षा शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक का समय हो रहा है, लेकिन उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन को लेकर दिए गए निर्देश को तनिक भी तवज्जो नहीं दी जा रही है।

स्थिति यह है कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 11.15 बजे समाप्त होती है, लेकिन उत्तरपुस्किाओं को संकलित करके सूचना देने में कर्मचारियों को तीन बज जाते हैं। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 5.15 बजे समाप्त होती है। उत्तरपुस्किाओं के संकलन व रिपोर्ट भेजने में रात के 9.30 बज जा रहे हैं। कुंडा, पट्टी व लालगंज में सबसे ज्यादा लापरवाही बरती जा रही है। सूत्रों की मानें तो उत्तरपुस्तिकाओं में हेरफेर भी की जा रही है। हालांकि इस बारे में डीआईओएस एसपी यादव बताया कि कंट्रोल रूम व उपसंकलन केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को समय से उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित करने का निर्देश दिया गया है। यदि समय में सुधार नहीं हुआ तो कर्मचारियों को नोटिस दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें