चिलबिला उपकेंद्र का नया भवन। विभाग
चिलबिला विद्युत जल्द ही नए भवन में उपकेंद्र शिफ्ट होगा। उपकरण भी आ गए हैं। केबल व फीडर आदि व्यवस्थित किए जांएगे। बारिश के दिनों में फीडर एवं केबल जलने की दिक्कत नहीं होगी। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी।
चिलबिला उपकेंद्र से चिलबिला, फेनहा, खभोर, ओझला, पड़री, ईशनपुर, मीरनपुर, रामपुर कुर्मियान, जाफरपुर, जफरापुर, राजापुर, चकमझानी सहित 40 गांव जुड़े हैं। उपकेंद्र का पुराना भवन जर्जर हो चला है। इससे बारिश के दिनों में काफी दिक्कत होती है। बारिश के पानी से छत टपकने लगता था। इससे उपकरणों को सुरक्षित करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। कई बार फीडर व केबल आदि में भी खामी होने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है, लेकिन अब इसकी दिक्कत नहीं होगी। नए भवन में कंट्रोल पैनल को व्यवस्थित किया जाएगा। नवबंर माह में नए भवन में उपकेंद्र का संचालन शुरू होगा। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि उपकरणों को जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि किए जाने की भी तैयारी है।