फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियाें की हड़ताल से सैकड़ों गांवों की बिजली गुल

Mon, 23 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों नें सात माह से मानदेय नहीं मिलने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल कर दी। इससे तहसील क्षेत्र के सैकड़ाें गांवों की आपूर्ति दिनभर ठप रही। आक्रोशित संविदा कर्मियों ने विरोध में लालगंज में प्रदर्शन किया। बिजली नहीं मिलने से ग्रामीण हलाकान दिखे और पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।  लालगंज तहसील क्षेत्र के दर्जनभर विद्युत उपकेंद्राें से सैकड़ों गांवों को विद्युत आपूर्ति होती है। उपकेंद्र के संचालन के लिए विभाग ने फ्रेंचाइजी के  माध्यम से सभी पावर हाउस पर छह-छह सविंदा कर्मियों को मानदेय पर रखा हुआ है। लेकिन बीते सात माह से संविदा कर्मियाें को मानदेय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


मानदेय मांगने पर विभाग हाथ खडे़ कर देता है और फ्रेंचाइजी के अधिकारी खोजे नहीं मिल रहे हैं।  इससे  बिजली संविदा कर्मियाें का आक्रोश आखिरकार सोमवार को फूट पड़ा। तहसील क्षेत्र के सभी विद्युत उपकेंद्राें की सप्लाई ठप कर हड़ताल कर दी। उपकेंद्रों पर ताला लगाकर सभी लालगंज नगर के पावर हाउस पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सैकड़ाें गांवों में बिजली संकट की जानकरी होने पर एसडीओ व जेई सविंदा कर्मियों के पास पहुंचे और हड़ताल वापस लेने के लिए मानमनौवल करने लगे। लेकिन उनकी एक न सुनते हुए मांग पूृरी होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान कर दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा, जिला मंत्री रामसूरत, दानबहादुर सिंह, अभय कौशल, रमेश कुमार सरोज, रामहर्ष, संजय यादव, अशोक मिश्र, सुशील मिश्र, छोटे मिश्र, राजेंद्र, अजय प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें