फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मानदेय न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने की हड़ताल

विज्ञापन
पट्टी सीएचसी में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्यकर्मी। संगठन
विज्ञापन
मानदेय न मिलने से नाराज संविदा स्वास्थ्यकर्मी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे मरीजों के साथ तीमारदारों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले की सीएचसी में तैनात 1,025 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को बीते तीन माह का मानदेय अब तक नहीं मिला। मानदेय के लिए लगातार कर्मचारी मांग करते चले आ रहे हैं। नाराज संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की।
बीसीपीएम आशीष दुबे की अगुवाई में कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से हड़ताल कर विरोध जताया। संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेश बहादुर सिंह ने कहा कि मानदेय हमारा अधिकार है, उपकार नहीं। जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार में पट्टी, रानीगंज, लालगंज, रानीगंज, कुंडा, संडवा चंद्रिका, कालाकांकर, बाघराय सहित जिले के सीएचसी और अर्बन पीएचसी के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

हड़ताल की वजह से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, जेएसवाई, टीकाकरण के लिए आई गर्भवती महिलाओं के साथ प्रसूताओं को परेशान होना पड़ा। कार्य बहिष्कार में शिशिर श्रीवास्तव, डॉ. ओपी गुप्ता, डॉ. हिमानी जायसवाल, दीपिका श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, प्रीति सिंह, साधना, लोकेश, श्वेता, आदित्य शामिल रहे।

पट्टी सीएचसी में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्यकर्मी। संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें