फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा में वैष्णो देवी, मैहर धाम का नजारा

Sat, 13 Oct 2018 12:13 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
विज्ञापन
 नवरात्र के पर्व पर शहर में देवी पंडालों को पौराणिक देवीधामों की तर्ज पर सजाया गया है। कहीं पंडाल का लुक वैष्णो देवी धाम जैसा है तो कहीं मैहर का नजारा है। हर पंडाल में देवी की प्रतिमा को अलग लुक दिया गया है। डिजिटल लाइटिंग से पंडालों की छटा देखते ही बन रही है। दर्शन-पूजन के लिए सुबह-शाम भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।  
विज्ञापन


शहर से सटे चिलबिला बाजार में जय मां दुर्गा पूजा समिति चिलबिला तालाब में स्थापित पंडाल का नजारा मंा वैष्णवी धाम जैसा है। प्रवेश द्वार से 200 मीटर लंबी गुफा है। जिससे होकर भक्तगण मां वैष्णो के रूप का दर्शन कर रहे हैं। गुफा के भीतर जल का प्रवाह भी किया गया है। समिति के अध्यक्ष हनुमानजी व संरक्षक भवगान शंकर हैं। पंडाल को सजाने में चंदन, विनोद, आशीष, सूरज, आशीष, प्रियांशु, शनि, सोनू आदि ने अपना योगदान दिया है।  
 
शहर के अजीत नगर में सजे पंडाल में ग्वालियन लुक दिया गया है। 1986 में दुर्गा पूजा समिति की स्थापना की गई। तब से हर साल देवी पंडाल को  अलग लुक दिया जाता है। इस बार पंडाल को ग्वालियन लुक दिया गया है। अध्यक्ष रामचंद्र भारती ने बताया कि मां के दर्शन-पूजन को भारी भीड़ उमड़ रही है।  
विज्ञापन


शहर के सदर बाजार में पंडाल में पर्वतीय दृश्य बनाया गया है। मां की प्रतिमा को पर्वत के मध्य में रखा गया है। शाम को जब रोशनी से पंडाल सजता है तो देखते ही बनता है। श्री श्रृंगार दुर्गापूजा समिति द्वारा सजे इस पंडाल में सुबह-शाम आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सूरज, सीलू व मुन्ना ने बताया कि पंडाल सजाने में सभी का योगदान रहता है।  

जय मां शक्ति दुर्गा पूजा सेवा समिति  के तत्वावधान में सजे पंडाल के प्रवेश द्वार पर हनुमानजी हैं। जबकि पहाड़ पर मां दुर्गा हैं। पंडाल को एलईडी लाइटिंग से सजाया गया है। 13 साल से पंडाल सजाया जा रहा है। शाम को लाइटिंग होने पर पंडाल जगमग हो उठता है। अध्यक्ष संजय ने बताया कि देवी मां की सेवा से आतॎ्मिक सुख मिलता है।  
 
शहर के चिलबिला बाजार स्थित जय मां शक्ति दुर्गा सेवा समिति की स्थापना 1997 में हुई थी। मां की प्रतिमा सुनहरे टब से सजाई गई है। लाइटिंग के बाद प्रतिमा की छटा देखते ही बनती है। अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सहित समिति के सभी पदाधिकारियों ने पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया है।  

जय मां वैष्णो दुर्गा समिति पंडाल युवाओं ने एकजुट होकर  चिलबिला बाजार में सजाया है। सतंरगी लाइटिंग से पंडाल को सजाया गया है। प्रदीप कुमार अध्यक्ष हैं। प्रमोद, गोपाल राजन आदि ने पंडाल सजाने में लोगों को एकजुट किया है।  
 
जय मां दुर्गेश नंदिनी स्तुति समिति महुली के तत्वावधान में 18 फिट ऊंची प्रतिमा की स्थापना की गई। कतार में ही मां शारदे, कार्तिकेय, हनुमानजी सहित पांच प्रतिमाएं हैं। पंडाल को बेहतरीन आकार दिया गया है। अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, अंशुल जायसवाल, ओमप्रकाश, रितिक, दुर्गेश, सजय, राहुल आदि पंडाल की देखरेख के प्रति समर्पित हैं। शाम को जब लाइटिंग होती है तो पूरे पंडाल का लुक देखते ही बनता है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें