फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें बंद होने से जंक्शन पर तेजी से हो रहा निर्माण कार्य

विज्ञापन
construction is very fast at railway stations due to trains cancellation
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद प्रतापगढ़ जंक्शन पर तेजी से निर्माण कराए जा रहे हैं। तीन और चार नंबर प्लेटफार्म के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था जमीन का काम पूरा करने के बाद अब ट्रैक बिछाने में जुटी है। नए साल में दोनों प्लेटफार्म के बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तीन साल पहले प्रतापगढ़ जंक्शन पर दो नए प्लेटफार्म के साथ ही वाशिंग लाइन के निर्माण की मंजूरी मिली थी। जिस कार्यदायी संस्था को काम मिला है, उसके ठेकेदार की एक साल पहले मौत हो गई थी। इसके चलते निर्माण पर ब्रेक लग गया था। कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद फिर तेजी से काम शुरू हुआ। चार और पांच नंबर प्लेटफार्म के लिए जमीन का सारा कार्य पूरा कर लिया गया है। अब ट्रैक बिछाया जा रहा है। यदि यही रफ्तार रही तो जनवरी तक चार नंबर और मार्च तक पांच नंबर प्लेटफार्म तैयार हो जाएगा।
प्लेटफार्म के साथ तैयार हो रहा फुटओवरब्रिज
रेल यात्रियों को चार और पांच नंबर प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए फुटओवर ब्रिज भी तैयार किया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि जिस रफ्तार में निर्माण का कार्य चल रहा है, उससे उम्मीद है कि नए साल में फुटओवरब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

प्लेटफार्म निर्माण दिसंबर तक पूरा होना था। नए साल में प्लेटफार्म तैयार कर कार्यदायी संस्था को हैंडओवर करना था। ठेकेदार के निधन के चलते कुछ लेट हो रहा है। फरवरी से मार्च के बीच में चार और पांच नंबर प्लेटफार्म तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। -निहालुद्दीन, एडीईएन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें