constable will not marry till the corona problem
- फोटो : PRATAPGARH
कोरोना महामारी से जारी जंग में ड्यूटी पर मुस्तैद सिपाही ने अपनी शादी स्थगित कर दी। भुपियामऊ पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही विजय चौहान की शनिवार को शादी होने वाली थी। शादी के लिए जिद पर अड़े परिवार के लोगों को विजय ने किसी तरह समझाबुझाकर शांत कराया। अब उसके जयमाल की तैयारी चल रही है ताकि शादी की रस्में बाद में भी निभाई जा सकें।
कोरोना संक्रमण से जारी जंग के बीच पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निरस्त कर दी गई है। मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के इटौरा निवासी विजय चौहान 2019 बैच का सिपाही है। मौजूदा समय में वह भुपियामऊ पुलिस चौकी पर तैनात है। पिछले साल ही उसकी शादी मऊ जिले की रहने वाली रिंकी चौहान के साथ तय हुई थी। 25 अप्रैल को ही उसकी शादी थी। रिंकी भी प्रयागराज में एएनएम का कोर्स कर रही है। वह भी लाकडाउन के चलते प्रयागराज में ही रुकी हुई है।
दोनों के परिवार के लोग शादी के लिए तैयारी कर चुके थे। कार्ड भी छप गए थे। कुछ स्थानों पर निमंत्रण भी दिए जा चुके थे। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने की जंग लड़ रहे आरक्षी विजय चौहान ने ऐसे हालात में शादी टालने का फैसला किया। इस फैसले में उसके साथ रिंकी भी खड़ी रही। हालांकि परिवार के लोग शादी की जिद पर अड़े थे। विजय व उसकी मंगेतर रिंकी ने परिवार के लोगों को किसी तरह समझाकर राजी किया।