फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सिपाही ने सरेआम महिला को जड़ा थप्पड़, मोबाइल फोन पटक कर तोड़ा, जमकर बवाल

Sat, 25 Oct 2025 05:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कुंडा थाना क्षेत्र के मनगढ़ में तैनात सिपाही की दंबगई का मामला सामने आया है। सिपाही ने श्रद्धालु महिला का पहले तो मोबाइल तोड़ा फिर दनादन थप्पड़ भी महिला को जड़ दिए। यह कुंडा थाने का सिपाही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मारपीट की वायरल फोटो। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा थाना क्षेत्र के मनगढ़ में तैनात सिपाही की दंबगई का मामला सामने आया है। सिपाही ने श्रद्धालु महिला का पहले तो मोबाइल तोड़ा फिर दनादन थप्पड़ भी महिला को जड़ दिए। यह कुंडा थाने का सिपाही बताया जा रहा है। ताजा मामला कुंडा कोतवाली के मनगढ़ धाम के पास का है, जहां मनगढ़ मंदिर दर्शन परिवार संग दर्शन करने आई महिला सिपाही की दंबगई का शिकार हो गई।

विज्ञापन


नो पार्किंग जोन में कार खड़ी करना महिला को इस कदर महंगा पड़ा कि पहले कानून के रखवाले ने महिला का मोबाइल सड़क पर पटक कर तोड़ा डाला, जब महिला गुस्सा हुई तो सिपाही ने दनादन कई थप्पड़ भी महिला को मारा। महिला सिपाही के सामने चीखती रही चिल्लाती रही सिपाही ने बेशर्मी की सभी हदे पर कर दीं। सिपाही शिवम की बेशर्मी लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो खलबली मच गई। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। कुंडा सीओ इस वायरल वीडियो की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें