फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर जलने से जिला अस्पताल में पेयजल संकट

Wed, 28 Jun 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
water logo
विज्ञापन
भीषण गर्मी में जिला अस्पताल का मोटर जल जाने से जलापूर्ति ठप हो गई है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जलापूर्ति न होने से अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।जिला अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी के पास ट्यूबवेल लगा है। इससे जलापूर्ति की जाती है। दो दिन पहले मोटर के जल जाने से जलापूर्ति ठप हो गई है। लोगों को प्यास बुझाने के लिए दो बूंद पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। अस्पताल मे हर दिन ओपीडी में लगभग सैकड़ों मरीज आते हैं। जो भीषण गर्मी में पानी न मिलने से परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन


वहीं सर्जिकल वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड सहित अन्य वार्डों में मरीज भर्ती है। जिनके साथ तीमारदार भी मौजूद रहते हैं। जलापूर्ति न होने से मरीज व तीमारदार परेशान हो गए। मजबूरी में उन्हें बाजार से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। सीएमएस प्रेम मोहन गुप्ता का कहना है कि ट्यूबवेल की मोटर जलने की जानकारी है। जल्द ही उसे ठीक कराकर जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें