फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने एक्सईएन का पुतला फूंका

Tue, 31 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अमरण अनशन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। सड़क किनारे पोल लगाने से खफा कार्यकर्ताओं ने संबंधित विभाग के एक्सईएन का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगों को लेकर ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा।
विज्ञापन


चिलबिला फ्लाई ओवर के निर्माण में हो रही देरी और सड़क की समस्या को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज तिवारी चिलबिला रेलवे फाटक के निकट आमरण अनशन पर बैठे हैं। अनशन के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता का पुतला दहन किया। लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरज तिवारी ने कहा चिलबिला पुल के निर्माण में हीलाहवाली की जा रही है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि सड़क के किनारे पोल बड़ी समस्या है।

 पोल को सड़क के निर्माण के दौरान डिवाइडर के बीच में लगना है। मगर एनएचए के अधिकारी ऐसा नहीं कर रहे हैं। अनशन का ट्रांसपोर्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह, व्यवसायी किशोर अग्रवाल, अधिवक्ता संतोष तिवारी, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल माबूद, अरूण मिश्र ने समर्थन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में चिलबिला फ्लाई ओवर का कार्य शीघ्र कराने, भुपियामऊ से पॉलीटेक्निक तक सड़क का निर्माण पूरा कराने और खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें