फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं से मिलने कारागार पहुंचे कांग्रेसी

Thu, 07 Jun 2018 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
जिला कारागार में बंद छात्र नेता आशीष, अजय सिंह से मिलने पहुंचे यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हास्टल खाली कराने को लेकर हुए बवाल में जेल भेजे गए छात्र नेता आशीष यादव व अजय सिंह को इलाहाबाद से प्रतापगढ़ जिला कारागार स्थानांतरित कर दिया गया है। गुरुवार को यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करने के लिए जिला कारागार पहुंचा।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने हास्टल एलाटमेंट में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आरक्षण का पालन एलाटमेंट के समय नहीं किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के लोग अपने परिचितों को हास्टल एलाट करा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष नीरज ने कहा कि छात्रों पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए और उन्हें रिहा किया जाए। ऐसा न होने पर कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी गुरुवार की शाम राज्यपाल से मुलाकात कर छात्रों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस मौके पर दिनेश यादव, विक्रांत सिंह, आनंद सिंह, चंद्रजीत यादव, हरिनाम सिंह, पवन मिश्र मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें