फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय से बचने के फेर में ट्रक से टकराई बाइक, छात्र की मौत

Thu, 07 Jun 2018 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी-चिलबिला मार्ग पर स्थित पिपरी खालसा गांव के पास नीलगाय से बचने के चक्कर में बाइक सवार बीएचएमएस के छात्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया।  
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के वारीकला निवासी शैलेंद्र (25) पुत्र डा. देवराज वर्मा बीएचएमएस  की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को उसके बड़े भाई और भाभी ट्रेन से आ रहे थे। वह उन्हें रिसीव करने के लिए रेलवे स्टेशन गया था। दोनों लोगों को टेंपो में बैठाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था।

पिपरीखालसा के पास सामने अचानक नीलगाय आ गई। उससे बचने के फेर में उसकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक भी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। घायल शैलेंद्र को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें