फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय पर अद का बैनर देख कांग्रेसियों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर लगी अपना दल की होर्डिग कार्यकर्ताओं के बवाल के बाद हटवाती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। रविवार को अंबेडकर चौराहे पर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अद पार्टी का बैनर देख कांग्रेसी आक्रोशित हो उठे। जानकारी होते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में कांग्रेस पार्टी के बैनर पर लगे अपना दल के बैनर को हटवाया। कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल के नेतृत्व में कमेरा चेतना यात्रा रविवार को जिले में आ रही थी। इसे लेकर अद के पदाधिकारी स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। रविवार को अंबेडकर चौराहे पर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भी अपना दल का बड़ा बैनर लगा था। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के बैनर के ऊपर अपना दल पार्टी का बैनर लगाया गया था। यह देख कांग्रेसी भड़क उठे। इसका विरोध जताने लगे। जानकारी होते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। सूचना पाकर सिविल लाइन इंचार्ज कमलेेश पांडेय कार्यालय पहुंचे। आनन- फानन में उन्होंने बैनर को हटवाया। इस दौरान कांग्रेस नेता संतोष तिवारी, सलीम, वेदांत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें