फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस ने कलक्ट्रेट में की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में बृहस्पतिवार को शहर में पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम सदर अनुष्का शर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था प्रदेश की आम जनता पर जबरन थोपी जा रही है, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन है।
उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर के बीच चयन का अधिकार होना चाहिए लेकिन सरकार और विद्युत निगम अधिकार की अनदेखी कर रही है। नियम वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि बिना सहमति के लाखों उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा रहे हैं। प्रीपेड प्रणाली थोपने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी, मो. इस्तियाक, वेदांत तिवारी, महेंद्र शुक्ला, सुरेश मिश्रा, प्रशांत सिंह, रवि भूषण सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें