फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वरिष्ठ प्रधानाचार्य के निधन पर कांग्रेस सांसद ने जताया शोक

Tue, 24 Jun 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर विकासखंड के गजाधर प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मणपुर के वरिष्ठ प्रधानाचार्य सुधाकर उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने शोक जताया। साथ ही रामपुरखास विधायक आराधना मिश्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं. श्याम किशोर शुक्ला, पीसीसी सदस्य डॉ. प्रशांत देव शुक्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी ने शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षक कालिका प्रसाद के निधन पर शोक की लहर

लालगंज। नगर के दीवानी वार्ड निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक कालिका प्रसाद शुक्ल का बीमारी के चलते रविवार की रात लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह पूर्व प्रधानाचार्य दिवाकरनाथ शुक्ल व अधिवक्ता संघ के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर नाथ शुक्ल के पिता थे। निधन की जानकारी मिलने पर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी, क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर शिवाकांत ओझा व शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने गहरा दुख जताया है। लखनऊ हाईकोर्ट बार एसोशिएसन के पूर्व महामंत्री रामसेवक त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, अनिल त्रिपाठी महेश, दयाशंकर तिवारी, चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी, राजेश तिवारी, भानु प्रताप सिंह ने भी मृतक के घर पहुंचकर शोक जताया।
शिक्षक के निधन पर जताया शोक

प्रतापगढ़। शहर के राजकीय जिला पुस्तकालय में सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें उमावि वाजिदपुर कालाकांकर के शिक्षक अमित कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोकसभा में संतोष कुमार मिश्र, अशोक कुमार मौर्य, नसरत अली, उमेश कुमार, चमन प्रताप, सरोज कुमार यादव समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें