कोरोना से संक्रमित तब्लीगी जमात के तीनों लोगों को पूरेकेशव राय स्थित ट्रामा सेंटर में रखा गया है। तीनों की हालत सामान्य है। उनकी देखभाल के लिए दो चिकित्सकों और दो नर्सों की ड्यूटी लगाई जा रही है। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उन्हें भोजन-पानी भी मुहैया कराया जा रहा है। दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।
तब्लीगी जमात से जुड़े 11 सदस्यों की जांच में तीन कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। उत्तराखंड के रहने वाले तीनों सदस्यों को पूरे केशवराय ट्रामा सेंटर में रखा गया है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से संक्रमित तीनों की हालत सामान्य है। उनकी देखभाल के लिए दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। उनका व्यवहार भी सामान्य रहा। सभी को हर सहूलियत मुहैया कराई जा रही है। सभी को आराम से रहने की जरूरत है। कोरोना से संक्रमित लोगों की दो जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा। जमात से जुड़ लोगों को 28 मीट हिस्ट्री के बाद 28 दिनों तक आइसोलेशन में रखा जाएगा।
अभी तक कोरोना संक्रमण की जांच केजीएमसी लखनऊ में होती थी। प्रदेश के अन्य जिलों से लगातार जांच का दबाव बढ़ने के कारण अब प्रतापगढ़ के कोरोना संक्रमितों की जांच पीजीआई में होगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि पीजीआई में अब कोरोना संक्रमण की जांच होगी।
जिले से छह और लोगों की कोरोना की जांच के लिए नमूना लखनऊ भेजा गया है। इनमें दिल्ली स्थित मरकज से लौटे चार लोग शामिल हैं जबकि दो लोग शारजाह से लौटे हैं। दोनों लोग गौरा इलाके के रहने वाले हैं। शारजाह से लौटने के बाद उन्होंने अपनी जांच नहीं कराई थी। उन्हें सर्दी-जुकाम के साथ बुखार की शिकायत है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने उनकी जांच के सैंपल लखनऊ भेजवाया। स्वास्थ्य विभाग को सभी की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में तब्लीगी जमात से जुड़े 11 लोगों को स्वास्थ्य विभाग तीन दिन पहले जिला अस्पताल के कलेक्शन सेंटर लाया। यहां सभी लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। पहले 11 लोगों का सैंपल भेजा गया था। जिसमे से 3 लोग निगेटिव निकले थे। जमात से जुड़े 4 लोगों को नरसिंहगढ़ पीएचसी में रखा गया था। उनका सैंपल शुक्रवार को भेजा गया। इनके साथ गौरा में शारजाह से आए 2 लोगों सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। विदेश से आने के बाद दोनों अपने घर पर ही रुके हुए थे। वे सर्दी व जुकाम से पीड़ित थे। अब स्वास्थ्य विभाग को जांच रिपोर्ट का इंतजार है।