फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चरागाह की जमीन पर कब्जे की शिकायत, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
लालगंज के पूरे गोविंदराम गांव में चारागाह की जमीन पर अतिक्रमणियों द्वारा किया गया कब्जा। पुलिस
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की चरागाह भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षित भूमि पर बांस-बल्ली लगाकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इससे चरागाह की जमीन पर अतिक्रमण होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

लालगंज तहसील क्षेत्र के पूरे गोविंदराम गांव के ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम वाचस्पति सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पशुओं के चरने के लिए सुरक्षित रखी गई चरागाह की भूमि पर कुछ लोग बांस-बल्ली लगाकर अवैध कब्जा कर रहे हैं। एसडीएम ने क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें