फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक समय में एक ही परीक्षा की तैयारी करें प्रतियोगी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी परिसर में स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय का डीएम शिव सहाय अवस्थी ने औचक निरीक्षण किया। डीएम ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों से बातचीत कर सफलता के मंत्र दिए। डीएम ने छात्रों को सुझाव दिया कि एक समय में एक ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठ को पढ़ने का सुझाव दिया। प्रारंभिक तैयारी के लिए एनसीईआरटी किताबों से पढ़ाई करें। तैयारी के साथ ही समूह बनाकर एक दूसरे से संवाद करें। डीएम ने कहा कि पुराने प्रश्नपत्रों को हल करने से तैयारी में मजबूती आती है।
डीएम ने डीआईओएस ओमकार राणा को पुस्तकालय को अधिक उपयोगी बनाने का निर्देश दिया। पुस्तकालय अध्यक्ष नसरत अली को भारतीय न्याय संहिता, दर्शनशास्त्र व प्रतियोगी परीक्षाओं की पत्रिकाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया। पुस्तकों की समय-समय बाईडिंग व रखरखाव के लिए नई आलमारी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान मो. शोएब, राहुल पटेल, शैलेंद्र सिंह, मेवा लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें