प्रतापगढ़। नए साल में कंपनी गार्डेन बदला-बदला नजर आएगा। लाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। साथ ही इलेक्ट्रिक घड़ी लगाई जाएगी। जगह-जगह इंटरलाकिंग भी की जाएगी।
नगर पालिका ने शहर के कंपनी गार्डेन का रूप बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। टूटे टाइल्स और इंटरलॉकिंग का जहां मरम्मत करने की कवायद शुरू हो गई है, वहीं लाइटिंग की व्यवस्था और बेहतर करने के साथ ही सजावट के लिए प्लास्टिक के पौधों को रखा जाएगा।
कंपनी गार्डेन को हरा-भरा रखने के लिए फूलों के साथ पौधे लगाए जाएंगे। टूटे झूलों की भी मरम्मत होगी। खराब सोलर लाइटों को बदला जाएगा। वाच टॉवर भी बनाया जाएगा। इससे कंपनी गार्डेन का तस्वीर बदली-बदली नजर आएगी। नगर पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि सभी कार्यों पर मुहर लग गई है। बजट पास होते ही काम शुरू हो जाएगा।