फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मोटे अनाज के मिनी किट का वितरण नहीं, उपनिदेशक ने जताई नाराजगी

Wed, 12 Jul 2023 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजरा, रागी, मक्का और सांवा के किट गोदामों में पड़े हैं डंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। किसानों को मोटा अनाज उपजाने को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग को बाजरा, रागी, मक्का और सांवा के बीज के मिनी किट बांटने के लिए मिले हैं, मगर अभी तक इसका वितरण नहीं हुआ है। उपकृषि निदेशक ने नाराजगी जताते हुए जिला कृषि अधिकारी से सप्ताह भर के अंदर वितरण कराने को कहा है।


मोटे अनाज के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को बीजों का मिनी किट वितरित करने का फैसला लिया है। शासन ने जिले में अभी तक बाजरा, रागी, मक्का और सांवा के मिनी किट मुहैया कराए हैं, मगर किसानों को अभी नहीं वितरित किया गया है। बुधवार को उपकृषि निदेशक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह फसलें खरीफ की हैं। अगर किसानों को यह समय से नहीं मिला, तो इसकी बुवाई कैसे होगी। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार से सप्ताह भर के अंदर 17 ब्लॉकों में किसानों का चयन कर इसे वितरित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान
मोटे अनाज का उत्पादन और उससे होने वाले फायदे की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग गांव-गांव अभियान चलाएगा। मोटे अनाज की बुवाई से अपरिचित किसानों को प्रेरित करने का प्रयास करेगा। कम लागत में अधिक उत्पादन का लाभ लेने के टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें