फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दिनभर छाए बदरा... खेतों में डटे किसान

विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र में धान पीटते किसान। संवाद
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान का असर बुधवार को दिखा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं। किसान दिनभर खेतों में धान की फसलों को समेटते दिखे। कुछ लोग कटाई करते नजर आए। कई किसान पैदावार को सुरक्षित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जिले में 1.48 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई की गई। 15 अक्तूबर से ही धान की कटाई का क्रम जारी है। अभी 30 प्रतिशत धान ही कटा। 70 फीसदी फसलें खेत में हैं। इसके अलावा सरसों, मटर व चना की बोआई भी की जा रही है लेकिन मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश और बिजली का अलर्ट जारी कर किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
इसका असर बुधवार को दिखा। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। दोपहर में पट्टी व रानीगंज में जगह-जगह पर बूंदाबांदी हुई। रानीगंज, पट्टी, कुंडा, लालगंज व सदर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सुबह से किसान खेत में धान की फसल को निपटाते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है। बृहस्पतिवार को बिजली व तेज हवा के साथ बारिश की आशंका है।

गांवों में चला खेत बचाओ अभियान
परियावां। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर की ओर से गांवों में किसानों को जागरूक किया गया। बुधवार को शाहाबाद, खमसरा, विसहिया, आलापुर, मिरिया व लाटतारा गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि किसानों को केवल यूरिया और डीएपी पर निर्भर न रहे। मिट्टी और फसल की आवश्यकता के अनुसार नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश सहित पोषक तत्वों का संतुलित उपयोग करें। यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।
वर्जन

अभी धान की फसल खेत में हैं। कुछ कटाई भी की गई तो वह भी खेत में है। बारिश व आंधी की संभावना जताई गई है। ऐसा हुआ तो काफी नुकसान होगा। मेहनत डूब जाएगी। - अमन तिवारी, करनपुर खूंजी
-
सुबह से ही खलिहान में धान की फसल को समेटने में जुटे हैं। पता नहीं था कि इतनी तेज गति से मौसम में बदलाव होगा। फसलों की चिंता सता रही है। - राम सचिव, रखहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें