आरोप है कि प्रतिनिधि के इशारे उनके करीबियों ने सरकारी काम बंद कराते हुए जेई को दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि सदर विधानसभा में जहां भी काम होगा, उसके बदले गुंडा टैक्स चाहिए। गांव के लोगों के बीचबचाव पर उनकी जान बची।
बृहस्पतिवार को जेई छविराज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए अपने सहकर्मियों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जानकारी दी। जेई संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
जेई का आरोप निराधार है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों से विवाद की बात सामने आई है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करे। - राजेंद्र मौर्य, सदर विधायक
सदर विधायक के बेटे व करीबियों पर पहले भी लगे हैं आरोप
सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के बेटों व करीबियों पर पहले भी आरोप लगे हैं। कोहड़ौर में विधवा की जमीन कब्जाने और मैरिज हाल में चोरी करने की आशंका में युवक की पिटाई में विधायक के बेटों और करीबियों पर आरोप लग चुके हैं। उनके करीबियों का एक और मामला तब खासा चर्चा में रहा जब चिलबिला बाजार में जमीन के विवाद में विधायक के करीबियों की प्रताड़ना से परेशान दिव्यांग युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।