फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुत्री के साथ तीसरी मंजिल पर चढ़ा, आत्महत्या की देने लगा धमकी

Mon, 23 Sep 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखीपुर कप्सा गांव में सोमवार को एक किराना दुकानदार अपनी बीमार 20 वर्षीय पुत्री को लेकर घर के तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। वहीं से लोगों पर पत्थर फेंके। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कई घंटे में बड़ी मुश्किल से उसे नीचे उतारा। दुकानदार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।
विज्ञापन

लाखीपुर कप्सा गांव निवासी श्याम प्रसाद गौतम ने अपने घर में ही किराना की दुकान खोल रखी है। कुछ समय पूर्व उसका पत्नी सावित्री देवी से लड़ाई-झगड़ा तो वह मायके चली गई। बताते हैं कि दो दिनों से श्याम प्रसाद अपनी पुत्री निशा देवी को छत पर ले जाता और धूप में लिटा रहा था। इससे वह बीमार हो गया। लेकिन उसका इलाज नहीं कराया।
इसकी जानकारी सावित्री को हुई तो वह मायके से लौट आई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड टीम के उप निरीक्षक आदर्श कुमार व पट्टी कोतवाली की फोर्स मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर पट्टी आलोक कुमार ने बताया कि श्याम प्रसाद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें