फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिकीय संवर्ग की प्रोन्नति न होने पर कर्मचारियों की हड़ताल

Sat, 07 Nov 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। लिपिकीय संवर्ग के कर्मियों की प्रोन्नति में विलंब होने पर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने शुक्रवार को हड़ताल कर विरोध जताया। इस दौरान प्रमुख अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग परिसर में अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए कर्मचारियों ने प्रमुख अभियंता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कार्यकारिणी के सदस्य सुरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि प्रमुख अभियंता को हमारी मांगें माननी चाहिए। मंत्री वकील अहमद ने कहा कि यह सिर्फ मात्र संकेत है। यदि प्रमुख अभियंता ने मांगों पर विचार नहीं किया तो परिणाम दूरगामी होंगे।

अंत में एसोसिएशन के सदस्य रामप्रकाश दूबे ने कहा कि प्रांतीय आह्वान का शत प्रतिशत पालन होगा। यदि प्रमुख अभियंता अब भी अपनी हठधर्मिता न छोड़े तो कर्मचारी सड़क पर उतरकर  विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके पूर्व कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग परिसर में प्रमुख अभियंता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस मौके पर छोटेलाल, रामऔतार, अमित पांडेय, हरीश पांडेय, शिवपूजन, वीरेंद्र शर्मा, नंदराम, अमर बहादुर सिंह, अजय सेन, अकरम, मो. शाहिद, मो.शमीम, रामसजीवन शुक्ला, जयप्रकाश, अजय शुक्ला, रमेश नागर, रूबी भाष्कर, जावेद, अनवर खान, बच्चूलाल, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें