फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से छात्रा और बाइक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Thu, 05 Nov 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग घटनाओं में बस की टक्कर से छात्रा और बाइक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन शवों से लिपटकर बिलखने लगे। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया, जबकि बाइक सवार भाग निकलने में सफल रहा। दो घटनाओं के चलते अस्पताल में काफी देर तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के बेलहा कालूराम का पुरवा निवासी राम सिंह वर्मा की 17 वर्षीय पुत्री आरती इंटर की छात्रा थी। गुरुवार को सुबह 10 बजे वह साइकिल से वर्मा नगर स्थित विद्यालय में पढ़ने जा रही थी। खजुरी गांव के समीप पीछे से आ रही निजी बस ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। इस घटना के थोड़ी देर बाद ही एक और हादसा हो गया। लालगंज के उधरनपुर निवासी तालूकदार सिंह (50) अपने भांजे विनय सिंह के साथ बाइक से घर की ओर जा रहे थे।

 बाइक भांजा विनय चला रहा था और वह पीछे बैठे थे। सांगीपुर मार्ग पर इदिलपुर मोड़ के समीप सामने जा रहा बाइक सवार अज्ञात युवक अचानक मुड़ गया। उससे टकराकर पीछे चल रहे दोनों बाइक समेत गिर गए। दुर्घटना के बाद अचेत हुए तालूकदार सिंह को राहगीरों की मदद से भांजा विनय लालगंज सीएचसी लेकर पहुंचा। सीएचसी के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और शव से लिपटकर बिलखने लगे। यहां पहले से ही पुलिस छात्रा के शव का पंचनामा कर रही थी। पुलिस ने अधेड़ के शव को भी कब्जे में लेकर पंचनामा किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में दोे शव के पहुंचते पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कोतवाली एसपी त्रिपाठी ने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे में लिया है। बाइक सवार युवक की भी तलाश की जा रही है। दोनों घटनाओं में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें