कोतवाली देहात क्षेत्र के औवार गांव के पास मंगलवार भोर में तीन बजे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से इंटर की छात्रा की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को दी। आरपीएफ ने शव को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
औवार निवासी कल्याणचंद्र यादव निजी हॉस्पिटल में नौकरी करते हैं। उनकी बेटी तनु (18) कोहड़ा स्थित एक कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। भोर में करीब तीन बजे वह दिल्ली से बनारस को जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15128) की चपेट में आ गई।
परिजनों से पूछताछ के बाद आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का बड़ा भाई आयुष रायबरेली में पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र है। छोटा भाई अमन कक्षा आठवीं में पढ़ता है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि घटना की वजह नहीं पता चल सकी है।