सूबे के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने प्रदेश के 38,908 ग्राम पंचायतों में 16.77 लाख मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने का दावा किया है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 18001805999 फोन कर रोजगार की मांग कर सकता है।
जिले के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने बताया कि कुल 1.69 लाख श्रमिक व्यक्तिगत लाभार्थी परक कार्यों पर और तथा 15.08 लाख श्रमिक सामुदायिक कार्यों पर मजदूर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में कुल 103163 कार्ययोजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि गैर प्रांत से आने वाले मजदूरों को रोजगार देने के लिए नया जाबकार्ड बनाया जा रहा है। पूरे प्रदेश के मजदूर हेल्पलाइन नंबर 18001805999 फोन कर रोजगार की मांग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भुगतान के लिए मजदूरों को इंतजार नहीं करना होगा, सप्ताह भर का भुगतान अगले सप्ताह कर दिया जाएगा।