फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ नहीं आए मुख्य न्यायाधीश

Wed, 25 Mar 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों के विरोध के चलते मुख्य न्यायाधीश का प्रतापगढ़ दौरा टल गया। मुख्य न्यायाधीश ने दीवानी परिसर में बारह करोड़ रुपये की लागत से बने न्याय भवन का लोकार्पण बुधवार को साढे़ चार बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया।
विज्ञापन

दीवानी परिसर में नवनिर्मित अपरसत्र न्यायालय भवन का लोकार्पण करने के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड को शाम करीब साढे़ चार बजे आना था। मगर स्थानीय कुछ अधिवक्ताओं के विरोध के चलते कार्यक्रम स्थगित करते हुए इलाहाबाद से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने लोकार्पण किया।

एनआईसी के जिला समन्वयक मयंक शर्मा के नवनिर्मित भवन को कंप्यूटर स्क्रीन पर लाते ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिकारी नजर आने लगे। शाम करीब साढे़ चार बजे मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड के भवन का लोकार्पण करते ही कंप्यूटर स्क्रीन देख रहे न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इलाहाबाद गए जिला जज उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने सीजे को न्याय भवन के प्रत्येक कमरे और मीटिंग हाल के विषय में विधिवत जानकारी दी। इलाहाबाद में जिले के प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी सबीबुल हसनैन स्क्रीन पर नजर आए। इस मौके पर जिले के अपर सत्र न्यायाधीश पीएन मिश्र, अश्विनी कुमार त्रिपाठी, कमलेश दुबे, अनिल कुमार, छत्रधारी सिंह यादव, सीजेएम इश्तियाक अली, सिविल जज (सीडि) रमेश दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें