फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पालियों में मिलेगी बिजली, दो घंटे बढ़ी आपूर्ति

Thu, 17 Mar 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पट्टी क्षेत्र में विद्युत रोस्टर बदले जाने से हो रही असुविधा और लोगों की मांग पर शासन ने रोस्टर बदल दिया है। जेई एएन यादव ने बताया कि नए रोस्टर के मुताबिक शाम 06 बजे से रात्रि के 01 बजे एवं सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक बिजली आपूर्ति की जाएगी। नए रोस्टर में पहले से दो घंटे अधिक बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में विद्युत विभाग द्वारा रात 11 बजे आपूर्ति दी जाती थी। इससे लोगों को कोई फायदा नहीं होता था। छात्र-छात्राओं को असुविधा होती थी। पढ़ाई के समय बिजली रहती ही नहीं थी। स्थानीय लोग इस रोस्टर की कई बार शिकायत कर चुके थे। जब यह मामला पट्टी विधायक राम सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने उच्चाधिकारियों से रोस्टर परिवर्तन की बात की। विधायक ने कहा कि नए रोस्टर से लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें