फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगोपालगंज को जोड़ने वाली दो किमी सड़क को मिली मंजूरी

Thu, 17 Mar 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 इलाहाबाद जिले के लालगोपालगंज बाजार को जोड़ने वाली दो किमी सड़क की मंजूरी शासन से मिल गई है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अप्रैल माह तक इस सड़क पर सरपट वाहन दौड़ने लगेंगे। स्थानीय जनता की मांग को देखते हुए इन दिनों निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। जिले के  जेठवारा बाजार-लालगोपालगंज बाजार को जोड़ने वाली सड़क  का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। जेठवारा से लालगोपालगंज की दूरी 25 किमी है। मगर शासन ने 23 किमी सड़क निर्माण के  लिए धनराशि मुहैया कराई थी। लालगोपालगंज बाजार को जोड़ने में दो किमी सड़क बाधक बनी हुई थी।
विज्ञापन


वर्तमान में इस सड़क की इतनी हालत खराब है कि राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। लोक निर्माण विभाग खंड एक को 23 किमी लंबी सड़क निर्माण की जिम्मेदारी मिली थी। जिसका निर्माण चल रहा है। मगर विभाग के प्रयास से दो किमी सड़क दुरुस्त करने की मंजूरी मिल गई है। इस सड़क के बन जाने से जेठवारा, बाघराय, विहार और कुंडा के हजारों लोगों को राहत मिल जाएगी। हालांकि सड़क निर्माण के लिए सितंबर 2016 तक समय दिया गया है, मगर विभाग का प्रयास है कि अप्रैल माह तक यह सड़क पूरी तरह दुरुस्त हो जाए। अधिशासी अभियंता डीके अहिरवार ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अप्रैल माह में पुल और पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें