फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगा जाम, मरीजों को ले जा रहीं एंबुलेंस भी फंसीं

विज्ञापन
चौक से कचहरी रोड पर पुलिस लाइन के समीप वाहनों की अवैध पार्किग से लगा जाम। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बुधवार को शहर में भीषण जाम के चलते वाहन रेंगते रहे। इसमें कई वाहनों के साथ ही एंबुलेंस भी फंस गईं। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। हाइवे पर भी जाम का असर देखने को मिला। यातायात पुलिस नदारद रही। जाम समाप्त कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने अपना गुस्सा ठेलिया वालों पर उतारा।
विज्ञापन

सहालग व परीक्षा के चलते वैसे ही शहर में जाम की समस्या कई दिनों से पैदा हो रही थी। राजापाल चौराहे से लेकर डीआईओएस कार्यालय तक बन रही सडक़ व डिवाइडर भी बुधवार को समस्या बन गई। सडक़ पर काम भी चल रहा था।
इसका असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा। करीब 11 बजे से शहर में जाम लग गया। सदर बाजार से लेकर भंगवाचुंगी तक जाम लगा रहा। राजापाल चौराहे से लेकर श्रीराम तिराहे तक जाम की समस्या रही। प्रयागराज-अयोध्या हाइवे भी इससे अछूता नहीं रहा।
विज्ञापन

परिणामस्वरूप शहर में हर ओर जाम ही जाम लग गया। मरीजों को लेकर जिला व महिला अस्पताल जा रहीं एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। एंबुलेंस चालकों का हूटर बजाना भी व्यर्थ जा रहा था।
राजापाल चौराहे पर मुस्तैद यातायात विभाग के होमगार्ड बेबस नजर आए। अन्य स्थानों से यातायात पुलिस गायब दिखी। आगे निकलने के फेर में वाहनों की धमाचौकड़ी भी जाम की वजह बन गई थी। जानकारी के बाद सीओ सिटी अभय पांडेय व कोतवाली पुलिस ने जाम हटाने के लिए मशक्कत की।
इस बीच कोतवाली पुलिस ने श्रीराम तिराहे से लेकर जीआईसी तक ठेलिया दुकानदारों पर अपना गुस्सा उतारा। सभी का बाट माप लेकर कोतवाली चली गई। हालांकि बाद में सभी को हिदायत देकर उनका बाट-माप वापस भी कर दिया। चार घंटे तक जाम की समस्या से पूरा शहर जूझता रहा।
पहले मारी ठोकर, फिर बताया विधायक को रिश्तेदार
जाम के दौरान पुलिस लाइन गेट पर अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। यहां एक पिकअप डाला ने बुलेट सवार को टक्कर मारकर गिरा दिया। जिससे वहां भीड़ लग गई। सूचना पर यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंची।
अभी पुलिसकर्मी पिकअप चालक से कुछ कहते कि इससे पहले ही वह बोल पड़ा कि जिले के एक विधायक उसके रिश्तेदार हैं। उसकी कोई गलती नहीं है। विधायक का नाम सुनते ही पुलिसकर्मी भी कार्रवाई के बजाए पीछे हट गए। बाद में चालक वाहन लेकर चला गया।

पुलिस लाइन के सामने बुलट व मैजिक डाला की टक्कर के बाद जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

चौक से कचहरी रोड पर लगे जाम में फंसी एम्बुलेन्स।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें