फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्ड्रेन वार्ड का टूटा पंखा, युवक घायल

Sat, 18 Apr 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड का पंखा टूटने से तीमारदार घायल हो गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। कंधई क्षेत्र के सरसीडीह निवासी प्रतापबहादुर सिंह के छह माह के पुत्र मान की तबियत खराब होने से उसका इलाज जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में चल रहा था।
विज्ञापन


उसी को देखने के लिए पट्टी के गधियांवा निवासी रामदुखी सिंह (45) शुक्रवार को अस्पताल आया था। अचानक वार्ड की छत पर चल रहा पंखा टूटकर उस पर गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वार्ड में हड़कंप मच गया। घायल को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें