फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल तक के बच्चों का मुफ्त होगा निमोनिया का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिले के सरकारी अस्पतालों में शून्य से पांच साल तक के बच्चों का निमोनिया का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। अगस्त से सरकारी अस्पतालों में टीका आने की उम्मीद है। इसके बाद कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद शून्य से पांच साल के बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

शून्य से पांच साल तक के अधिकांश बच्चे निमोनिया से पीड़ित होते हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। सीने के पास कफ जम जाता है। कई बार समय पर इलाज न मिलने के कारण बच्चों की मौत भी हो जाती है। सरकारी अस्पताल में निमोनिया जैसी बीमारी से निपटने के लिए वैक्सीन की व्यवस्था अब तक नहीं थी। लोगों को मजबूरी में निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता था। बाजार में डेढ़ से दो हजार रुपये में निमोनिया की वैक्सीन मिलती है। सरकारी अस्पतालों में निमोनिया की वैक्सीन अगस्त के पहले सप्ताह तक आ जाएगी।
पहले चरण में जन्म लेने वाले नवजातों को बीसीजी के साथ निमोनिया का भी टीका लगाया जाएगा। इसके बाद गांव-गांव स्वास्थ्य विभाग की टीम श्रून्य से पांच साल तक बच्चों को टीका लगाएगी। शासन की ओर से इसके लिए हरी झंडी मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि निमोनिया की वैक्सीन अगस्त के प्रथम सप्ताह में स्टोर में आ जाएगी।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को इसके बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद टीकाकरण अभियान चलाकर निमोनिया का इंजेक्शन 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को लगाया जाएगा।
17 जुलाई से शुरू होगी ट्रेनिंग
निमोनिया वैक्सीन के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को जागरूक करने के लिए 17 जुलाई से ट्रेनिंग दी जाएगी। सप्ताह भर तक ट्रेनिंग चलेगी। इसके बाद ट्रेनिंग लेने वाले जिले के अफसर सीएचसी और पीएचसी के एएनएम और स्टाफ नर्स को जागरूक करेंगे। किस उम्र के बच्चों को कितना डोज देना है, कब-कब निमोनिया का इंजेक्शन बच्चों को दिया जाएगा, इसके बारे में बताया जाएगा।
अगस्त माह के पहले सप्ताह तक सरकारी अस्पतालों में निमोनिया की वैक्सीन आने की उम्मीद है। 17 जुलाई से हम लोगों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है। ट्रेनिंग के बाद हम सब सीएचसी और पीएचसी के कर्मचारियों को ट्रेनिंग देंगे। वैक्सीन आने के बाद जैसे ही शासन की ओर से हरी झंडी मिलेगी वैसे ही टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

महेश सिंह, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें