फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किया विकसित भारत का मॉडल

विज्ञापन
Children looted the model of developed India - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विकसित भारत का मॉडल पेश करके खूब वाहवाही लूटी। इसके साथ ही पुरातन काल के हथियार, डायनासोर सहित सौरमंडल के बारे में भी इलेक्ट्रॉनिक मशीन के माध्यम से जानकारी दी। निर्णायक मंडल ने बच्चों के 23 स्टॉल देखे।
विज्ञापन

कुंडा के चौसा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें केजी के बच्चों ने इंग्लिस राइम तथा हिंदी कविता की प्रस्तुति देकर अभिभावकों को भावविभोर किया। कक्षा एक से कक्षा 11 तक के बच्चों ने ग्लोबल वार्मिंग, सोलर सिस्टम, डे एंड नाईट वर्किंग माडल, एसिड रेन, टेबल टाप वाटर फंक्शन एंड विंडमिल, वालकैनो, स्टोन एज, स्मोक आबजबिंग मशीन, सर्कुलेटरी सिस्टम, इन ह्यूमन हर्ट, लीगल युटिलाइजेशन आफ नेचुरल रिर्सोसेज, मेसोजोइक एरा, सेवा वाटर सेव अर्थ, सुहाना सफर एकता का संदेश, लो कास्ट यूरिनल टायलेट, पावर प्लांट विद हाईटेक सिटी आदि माडलों की प्रस्तुति दी।
इसके साथ ही पुरातन काल के हथियार, कई हजार वर्षों पूर्व डायनासोर की स्थिति व उनकी प्रजातियों के बारे में जानकारी भी दी गई। इसके अलावा पारंपरिक त्यौहारों के बारे में भी बेहतर तरीके से प्रस्तुति दी गई। निर्णायक मंडल के डा.मोअज्जम, चंद्र प्रकाश यादव, डा.इम्तियाज, कमलेश यादव, डा.इरशाद आहम, अंकिता मल्लहोत्रा ने बच्चों के माडलों के बारे में जानकारी ली और उन्हें अंक प्रदान किए।
विज्ञापन

इसमें पावर प्लांट व हाईटेक सिटी को प्रथम स्थान मिला। कम लागत का यूरिनल टायलेट दूसरे स्थान पर व मानव हृदय के माडल को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान प्रबंधक एजाज खान, प्रिसिंपल निर्जेश्वरी यादव, वाइस प्रिंसिपल संजय कुमार, शिक्षक मोनू, ऊषा, सोनी जायसवाल, अरमान, अश्वनी यादव, पूर्णिमा, रितुराज कश्यप, अनुज, शहबाज खान, सैफ खान, प्रमोद, रवि मौर्य, लक्ष्मी नारायण, शुभम केसरवानी, इरशाद आलम, सफात खान, प्रज्ञा मिश्रा ने बच्चों ने का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें