फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने देखे प्रभु यीशु के जन्म का दृश्य

Fri, 19 Dec 2014 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्रिसमस पर्व के पूर्व ही स्कूलों में बच्चों के रिहर्सल और कार्यक्रम का दौर चल रहा है। शुक्रवार को शहर के संत फ्रांसिस स्कूल में बच्चों ने खूब धमाल मचाया। बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म का पूरा दृश्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

फादर जॉन लुईस डिसूजा ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। स्वाती सिंह, अमन, शाश्वत, गरिमा, अंचल, भाव्या, संचिता, आकर्षिता, सिन्थियादास, सताक्षी, भारत, आर्या, शेख, वैष्णवी ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। समापन कैरल गायन से हुआ। कार्यक्रम में फुल गोस्पल स्कूल, संत अंथोनी इंटरकालेज, संत जेवियर्स स्कूल, संत फ्रांसिस स्कूल, संत जोसेफ स्कूल, लूर्द चिल्ड्रेन स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इंडियन कैथोलिक यूथ मूवमेंट के अध्यक्ष फादर संतोष कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन आराधना जूलियस और अनामिका एल्बियन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके  पर फादर संतोष कुमार, सिस्टर अनीता, शिवानी मातनहेलिया, अंकिता जेम्स, मोना मिश्रा, अमरकांत दुबे, सोनिया दास, अमित सिंह, प्रशांत डिसूजा, सीमा मार्या, स्नेहलता, रेखा मिश्रा, जीवनलता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें