वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाये गये माडल।
- फोटो : PRATAPGARH
कक्षा तीन की छात्रा पूर्णिमा और पिहू ने ग्रीन सिटी का मॉडल तैयार कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। छोटे बच्चों ने जेसीवी, हाईड्रोलिक, सौर ऊर्जा का मॉडल प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा छह की छात्रा वंशिका ने हाईड्रोलिक का मॉडल तैयार किया था। पीबीपीजी कालेज के प्राचार्य डा. बृजभानु सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन बच्चों के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर संजीव आहूजा, उदयभान, अलका सिंह, राकेश सिंह, हिमांशु पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाये गये माडल।- फोटो : PRATAPGARH